रायबरेली, अगस्त 15 -- रायबरेली, संवाददाता। भाकपा (माले) के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य और ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष विजय विद्रोही ने कहा कि सरकार के एजेंडे में मेहनतकश लोग नहीं हैं। आशा ,मिड डे मील, आंगनवाड़ी वर्कर्स को दशकों से गुलामों की तरह काम लिया जा रहा है। जबकि उनको जीवन यापन लायक पारिश्रमिक नहीं दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार और आशा वर्कर्स यूनियन के बीच छह फरवरी को 10 हजार आधार भूत भुगतान देने समेत अन्य 12 मांगो पर सहमति के साथ समझौता हुआ था लेकिन छह माह बाद भी उसे लागू नहीं किया गया। यहीं नहीं समझौते का दरकिनार कर अब मनमाने ढंग से बढ़ोत्तरी के नाम पर खानापूर्ति करने की तरफ बढ़ रही है। आशा, मिड डे मील वर्कर्स को न्यूनतम वेतन समेत सामाजिक सुरक्षा द...