बेगुसराय, अगस्त 9 -- नावकोठी, निज संवाददाता। देश में बदलाव के लिए जन जागरण और जन लामबंदी के आह्वान के तहत भाकपा ने एक सितंबर को प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत रविवार को नावकोठी, हसनपुर बागर और चक्का गांव में जन जागरण पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ नारे लगाए। पदयात्रा का नेतृत्व अभियान प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने किया। यह भी पढ़ें- महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ भाकपा ने निकाली पदयात्राजन जागरण अभियान उन्होंने कहा कि एक से 15 अगस्त तक जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। छात्र-नौजवानों पर दमन और गोलीबारी करने वालों पर कार्रवाई, पेपर लीक पर रोक और समान शिक्षा प्रणाली लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर पार्टी आंदोलन कर रही है। अयोध्या मंदिर के चढ़ावे की चोरी करने वालों पर कार...