रामगढ़, जून 16 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। गिद्दी निवासी भाकपा नेता 80 वर्षीय एनुल होदा अंसारी उर्फ गांधी जी का निधन सोमवार की रात में घर पर हो गया। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। गिद्दी में मंगलवार को उनका सुपुर्द-ए-खाक किया गया। एनुल होदा अंसारी वर्ष 1978 से भाकपा से जुड़े हुए थे। उनके निधन पर भाकपा डाड़ी अंचल सचिव नेमन यादव आदि पार्टी कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...