बलिया, जुलाई 27 -- बलिया। कलक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता सभागार के पास विभिन्न दलों, संगठनों के लोगों द्वारा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व जिला सचिव सत्य प्रकाश सिंह और दीनानाथ सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि सत्य प्रकाश सिंह और दीनानाथ सिंह दोनों नेताओं के आकस्मिक निधन से वामपंथ को झटका लगा है। सभी लोगों ने एक स्वर से यह शपथ लिया की वामपंथी आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए हम सभी लोग एकजुट होकर काम करेंगे। इस मौके पर रामकृष्ण यादव , लक्ष्मण पांडे, लक्ष्मण यादव, परमात्मा नंद राय, जनार्दन सिंह, संतोष कुमार सिंह, तेज नारायण, रामानंद, अशोक कुमार पांडे, यमुना वर्मा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...