बेगुसराय, अप्रैल 22 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बेगूसराय जिला सचिवमंडल की बैठक कार्यानंद भवन बेगूसराय में चंद्रभूषण सिंह जुलुम की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान विश्व क्रांति के मिसाल ब्लादिमीर लेनिन की जयंती उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके मनाई गई। सचिवमंडल के बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये। लेनिन की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद भाकपा सचिवमंडल के सदस्यों ने कहा कि लेनिन का मानना था कि मजदूर वर्ग स्वतःस्फूर्त रूप से क्रांतिकारी नहीं बन सकता। इसके लिए पेशेवर क्रांतिकारियों के एक अनुशासित और केंद्रीकृत दल की आवश्यकता है जो मज़दूरों में चेतना लाए। लेनिन ने तर्क दिया कि साम्राज्यवाद पूंजीवाद का सर्वोच्च चरण है जो युद्ध का कारण बनता है और क्रांति के लिए अनुकूल। यह भी पढ़ें- भाकपा जिला सचिवमंडल की विशे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.