बेगुसराय, अप्रैल 19 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक जिला कार्यालय कार्यानंद भवन में 18 अप्रैल को हुई। इसमें 09 सदस्यीय सचिवमंडल का गठन किया गया। अवधेश कुमार राय, राम रतन सिंह, राजेंद्र चौधरी, प्रताप नारायण सिंह, संजीव कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह जुलुम, सूर्यकांत पासवान, राजेंद्र सहनी और एआईवाईएफ के राष्ट्रीय सचिव अमीन हमजा को सर्वसम्मति से सचिवमंडल में शामिल किया गया। सीपीआई के जिला मंत्री व पूर्व विधायक अवधेश कुमार राय ने कहा कि पार्टी ने जिला परिषद से कार्यकारिणी जैसी महत्वपूर्ण कमिटी में दर्जन भर से अधिक युवाओं को शामिल किया है। उन्होंने कहा कि कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। गांव गांव जाकर जमीनी स्तर पर पार्टी संगठन तैयार करने का फैसला लिया गया। किसानों की बदहाली, मजदूरों की बेरोजगारी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.