पलामू, अप्रैल 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के रामगढ़ अंचल की रविवार को बेड़मा गांव हुई बैठक में जनसमस्याओं और अवैध खनन के कारण बढ़ती परेशानी पर चर्चा हुई। अहमद अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाकपा नेताओं ने अधिकारियों पर भी गंभीर आरोप लगाए और मई दिवस पर बड़े आंदोलन करने की चेतावनी दी। भाकपा के जिला सचिव अधिवक्ता रूचिर कुमार तिवारी ने कहा कि रामगढ़ प्रखंड में बिना मानक के दर्जनों पत्थर माइंस संचालित हो रहे हैं। इन माइंस के कारण प्रदूषण बढ़ रहा है और ग्रामीणों को धूल-गर्द का सामना करना पड़ रहा है। खनन कार्य में ग्रामीण सड़कों का इस्तेमाल हो रहा है, जिससे लोगों की परेशानी और अधिक बढ़ गई है। बैठक में आम लोगों व भाकपा के सदस्यों ने कहा कि काचन गांव में खनन से बने गहरे गड्ढे खतरनाक बन गया है। इससे लोगों और म...