मधेपुरा, अगस्त 13 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाकपा का पदयात्रा बुधवार को सातवें दिन मुरलीगंज के जीतापुर से निकल कर सोनाय महाराज स्थान भतखोड़ा बाजार पहुंची। आम लोगों से संवाद के क्रम में पता चला कि बाजार और आसपास के इलाके में चोरी की घटना बराबर होती है, पूरा इलाका चोरों से परेशान है l पदयात्री नेताओं ने स्थिति के मद्देनजर भतखोड़ा बाजार में शीघ्र एक पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग पुलिस अधीक्षक मधेपुरा से की है। मौके पर भाकपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि मधेपुरा सहित सूबे बिहार में विधि व्यवस्था चर मरा सी गई है, अपराध उद्योग का रूप ले लिया है, कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है l उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में लूट मची है ,भीषण महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी और गरीबी से लोगों का जीना दुभर है l देश...