भाकपा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन
जौनपुर, मई 30 -- मछलीशहर। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शुभम गौतम को सौंपा। इस दौरान वक्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि डीजल, पेट्रोल और घरेलू गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। तहसील, ब्लॉक और थानों में भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई से आमजन परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और महंगाई पर अंकुश लगाने, पुरानी पेंशन बहाली तथा प्रीपेड स्मार्ट मीटर के स्थान पर पोस्टपेड मीटर लगाए जाने की मांग की। अध्यक्षता राजा राम गौतम और संचालन सुभाष चंद्र गौतम ने किया। इस दौरान कल्पनाथ गुप्ता, जगन्नाथ शास्त्री, सालिक राम पटेल, उदल यादव, सुभाष चंद्र पटेल, रघुवर प्रजापति, कृष्ण नारायण तिवारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.