मधेपुरा, अगस्त 8 -- चौसा, निज संवाददाता। विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को चौसा प्रखंड के विभिन्न गांव में भाकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत पदयात्रा निकाली। भाकपा नेताओं का पदयात्रा धुरिया कलासन के टिल्हारही से निकलकर विभिन्न गांव से गुजरते हुए चौसा पहुंचा। पदयात्रा लौआलगान पश्चिमी पंचायत सरकार भवन से लौआलगान पूर्वी महादलित टोला तक पहुंचा। पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर, वरीय नेता रामदेव सिंह, श्याम सुंदर शर्मा, पार्टी के सहायक जिला मंत्री रमेश कुमार शर्मा, अंचल मंत्री अंबिका मंडल, किसान सभा के जिला सचिव मुकुंद प्रसाद यादव आदि कर रहे थे। भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। यह भी पढ़ें- दिल्ली चलो अभियान के लिए जन जागरण पदयात्रा लोकतंत्...