बेगुसराय, फरवरी 10 -- बलिया, एक संवाददाता। भाकपा अंचल मंत्री सनोज सरोज के नेतृत्व में मंगलवार को भाकपा कार्यकताओं ने आक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। अंचलमंत्री सनोज सरोज ने कहा कि आज देश की भाजपा सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तानाशाह की तरह सरकार चला रहे हैं। देश में बेरोजगारों की संख्या दिनों दिन बढ़ रही है। मजदूर से मजदूरी छिनी जा रही है। किसान तबाह हो गए हैं। देश को उद्योगपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। मनरेगा योजना को बंद करने की साजिस की जा रही है। उन्होंने पुराने मनरेगा कानून को बाहल करने की मांग की। इस आक्रोश मार्च सह पुतला दहन कार्यक्रम में भाकपा नेता नित्यानंद सिंह, अनोज सिंह, एआईएसएफ के धीरज सरोज, बबलू पासवान, शिवजी यादव, राजेंद्र महतो, लोकनाथ महतो, मनोज सिंह, रमेश सिंह सहित आदि थे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.