गोरखपुर, फरवरी 3 -- गोरखपुर। भाकपा (माले) और इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर सभा कर यूजीसी इक्विटी नियम लागू रखने की मांग की गई। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से सौंपा गया। वक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट की हालिया टिप्पणी पर आपत्ति जताते हुए इसे सामाजिक न्याय पर हमला बताया। भाकपा(माले) नेताओं ने कहा कि इक्विटी नियम जाति-आधारित भेदभाव से सुरक्षा के लिए जरूरी हैं। युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए नियमों को और सख्ती से लागू करने की मांग की गई। सभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...