मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मीनापुर। मानिकपुर में गुरुवार को भाकपा अंचल परिषद की बैठक हुई। इसमें पार्टी ने बिहार में राजनीतिक अस्थिरता पर चिंता जताई। गेहूं खरीद के लक्ष्य में 91 फीसदी कटौती करने का आरोप लगाया है। पार्टी ने किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की मांग की है। भिखारी प्रसाद यादव, अजय कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, शिवजी प्रसाद, राम एकबाली राय, अहमद अंसारी, रामकिशोर शर्मा, नगीना प्रसाद, संजय कुमार, शिवजी सिंह, राम अयोध्या प्रसाद, वासुदेव सिंह, लालबाबू अंसारी, आदित्य प्रकाश, जंगीलाल प्रसाद आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...