नई दिल्ली, जनवरी 23 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 22 जनवरी की देर रात हुई मुठभेड़ में हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान विक्की उर्फ मोगली और चंदर भान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, एक कट्टा, 18 कारतूस और एक कार बरामद की है। दोनों आरोपियों पर हत्या, हत्या के प्रयास और रंगदारी जैसे आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं। आरोपी विक्की उर्फ मोगली पर हरियाणा पुलिस ने 5000 रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) हर्ष इंदौरा ने बताया कि 22 जनवरी को इंस्पेक्टर अनिल मलिक की टीम को सूचना मिली थी कि हिमांशु भाऊ गैंग के सक्रिय सदस्य गणतंत्र दिवस से पहले दिल्ली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम न...