नई दिल्ली, अक्टूबर 6 -- कहते हैं कि अगर आपके भीतर कुछ करने भी करने का जज्बा और जुनून है और उसके लिए आप ईमानदारी से मेहनत करते हैं, तो तो एक ना एक दिन आपको सफलता जरूर मिल जाएगी। कुछ ऐसी ही कहानी है बिहार की रहने वाली सपना झा की। सपना झा ने बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा में जगह बनाई है। उन्होंने इस परीक्षा में 201वीं रैंक हासिल कर एसडीएम का पद पाया है। इनकी जर्नी उन लोगों के लिए प्रेरणादायी है, जो शुरुआती असफलता के बाद हार मान लेते हैं और दोबारा कोशिश नहीं करते हैं। सपना को यह सफलता आसानी से नहीं मिली है, बल्कि इसके लिए उन्होंने दिन-रात मेहनत की है। चलिए आज हम आपको उनकी सक्सेस स्टोरी के बारे में बताते हैं।कौन हैं सपना झा सपना झा मूल रूप से मधुबनी जिले के रहिका क...