बांदा, मार्च 27 -- बांदा। संवाददाता बिसंडा थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा पिपरी गांव में अपने भाई से विवाद के बाद नशे की हालत में एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। कई घंटे के बाद पुलिस ने मान मन्नौवल के बाद उसे नीचे उतारा। इस दौरान कई घंटे चले हाईवोल्टेज ड्रामा के बीच भीड़ मौके पर तमाशाबीन बनी रही।बिसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अहिरन पुरवा पिपरी गांव निवासी 24 वर्षीय बुद्धराज उर्फ किशन यादव ने शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे घर में उसने पहले शराब पी। शराब पीने के बाद अपने बड़े भाई से बंटवारे को लेकर झगड़ा करने लगा। भाई अमरजीत ने फटकार लगा दी तो नाराज होकर वह घर से बाहर चला गया। घर से जाने के बाद गांव में लगे मोबाइल टावर में चढ़ गया। टावर में चढ़ने के बाद ऊपर से जान देने की धमकियां देने लगा। धीरे-धीरे गांव में भीड़ एकत्रित होने लगी।तत्काल सूचना पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.