भाई से झगड़े में किशोरी ने लगाया फंदा, गंभीर
फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 5 -- कमालगंज। भाई से हुये झगड़े में एक किशोरी ने गुस्से में आकर अपने घर के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। देख लेने पर परिजनों ने उसे उतार लिया। इलाज के लिए सीएचसी लाये। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गये।एक गांव निवासी ग्रामीण की बेटी का रविवार दोपहर अपने भाई से घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर वह गुस्से में घर के अंदर कमरे में गयी और दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने देख लेने पर नीचे उतारा। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। मां ने बताया कि इस तरह की उम्मीद नहीं थी कि बेटी ऐसा कदम उठा सकती है। बेटी की हालत को लेकर वह परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.