एटा, फरवरी 26 -- भाई से कहासुनी के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना रिजोर के गांव सरफुददीन हुसैनपुर उर्फ महाराजपुर निवासी धर्म सिंह उर्फ टिंकू (30) पुत्र रामदीन की भाई से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद बुधवार रात को धर्मसिंह खेत पर जाने की कहकर चला गया था उसके बाद से घर नहीं लौटा। घर न लौटने पर घरवालों ने तलाश किया। तलाश के दौरान युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर शव लटका मिला। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। रिजोर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। घरवालों से जानकारी ली जाएगी। बताया जा रहा है कि घरवालों से कहासुनी के बाद युवक ने आत्महत्या की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.