गोरखपुर, जून 15 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के अवधपुर निवासी अखिलेश गौड़ ने अपने भाई समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार, वह घर पर सो रहा था, तभी उसका भाई आनंद कुमार, रेनू देवी तथा अन्य अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...