काशीपुर, मार्च 17 -- काशीपुर। एक बहन ने भाई व उसके साथी पर पति पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। ग्राम गुलजारपुर निवासी सर्वजीत कौर ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी को तहरीर देकर कहा कि 16 मार्च को उसका पति प्रिंसपाल सिंह बंजारी गेट से डंपर भरकर नेशनल स्टोन क्रेशर पर जा रहा था। इसी बीच वन विभाग चौकी से पहले सड़क पर गुलजारपुर निवासी उसके भाई अंग्रेज सिंह ने डंपर रोका और हाथ में लोहे की राड लेकर उसके पति के साथ गाली-गलौज करने लगा। उसका पति डंपर से नीचे उतरा, तो एक अज्ञात व्यक्ति कपड़े से मुंह ढक कर, हाथ में तलवार लेकर आ गया। आरोप है कि दोनों ने मिलकर उसके पति को मारा और हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर उसको जख्मी कर दिया। पति की एक अंगुली कट गई। अब पति का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.