फतेहपुर, जून 16 -- बिंदकी। पति से अलग होकर दो भाइयों के साथ रहने पर बड़े भाई का ऐतराज बहन के लिए परेषानी बन गया। भाई भाभी और भतीजे द्वारा प्रताड़ित करने के साथ पिटाई कर दी। पुलिस में गुहार के बाद भी कार्रवाई न बढ़ने से हौसला बुलंद होने पर दोबारा पीट दिया। एसपी के आदेश पर केस दर्ज हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के खजुहा बागबादषाही निवासी सुमनलता ने एसपी को दिए गए षिकायती पत्र में बताया कि पति से मुकदमा चलने पर अपने भाई देवेन्द्र, षैलेन्द्र के साथ रह रही हैं। इस बात से बड़ा भाई हर्षनारायण चिढ़ता है और आए दिन प्रताड़ित व उत्पीड़न किया जाता है। करीब 20 दिन पूर्व अपने पुत्र और साथियों के साथ पहुंच गए। गाली गलौज का विरोध करने पर पीट दिया और जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस और एसडीएम से षिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी से बल मिलने पर भाई, भाभी सु...