कानपुर, जून 5 -- कानपुर, संवाददाता। मेकराबर्टगंज निवासी नीता ने अपने भाई और भाभी पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया है। नीता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला भाई पिंटू और भाभी रीना अक्सर उनके परिवार के साथ विवाद करते हैं। आरोप है कि तीन जून की रात को पति घर के बाहर ऑटो खड़ा कर रहे थे। इस दौरान भाई और भाभी गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने मारपीट की। शोर सुनकर वह बीच-बचाव करने पहुंची तो उन्हें भी पीट दिया। कर्नलगंज थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता कि शिकायत पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...