देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के परवल उमरपुर में दो सगे भाइयों ने अपने ही बड़े भाई, भाभी और भतीजे पर हमला कर दिया। हमले में घायल बड़े भाई की हालत नाजुक बनी हुई है वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। शिकायत पर पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि परवल उमरपुर निवासी शाहजहां पत्नी नौशाद ने तहरीर दी। बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे उनके देवर शाहनवाज उर्फ सानू और सलमान उनके घर आए। घर घुसते ही दोनों ने शाहजहां के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- ससुरालियों ने धारदार हथियार से बोला हमला, महिलाओं समेत चार घायल इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर शाहजहां के पति नौशाद बीच-बचाव करने पहुंचे त...