भाई-भाभी पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज
कौशाम्बी, अगस्त 12 -- एक महिला की 28 मार्च को एसआरएन अस्पताल में मौत हो गई थी। इस प्रकरण में छोटे बेटे ने अपने भाई व भाभी पर घर हड़पने की नीयत से मां की हत्या करने का आरोप लगाया था। प्रकरण में अदालत के आदेश पर मंगलवार की रात पुलिस ने बेटे की तहरीर पर आरोपी भाई-भाभी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के नया नगर मोहल्ला की नूरआलम ने पुलिस अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर अपने भाई इमरान व भाभी रखसाना बानो पर मां अफसरी बेगम की हत्या करने का आरोप लगाया था। नूर आलम का आरोप था कि 17 मार्च को मां का घर हड़पने की नीयत से भाई व भाभी ने भगाने का प्रयास किया। मां ने विरोध किया तो उसको बेरहमी से पीटा। दीवार पर सिर लड़ाया। इससे गंभीर चोटें आई। मां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर एसआरएन अस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.