भाई-बहन सड़क सुरक्षा का लें संकल्प
बांदा, अगस्त 23 -- बांदा। अपर परिवहन आयुक्त केडी सिंह का कहना है कि रक्षाबंधन के साथ जुड़े शब्द रक्षा के व्यापक निहितार्थ हैं। यह निहितार्थ रक्षा से सुरक्षा तक विस्तृत हैं। अब समय है सड़क पर खुद को सुरक्षित रखने और दूसरों को भी सुरक्षित रखने का है। प्रदेश में घटने वाली सड़क दुर्घटनाओं में अधिकांश मौतें दुपहिया चालकों की होती हैं, और उसका भी मुख्य कारण है हेलमेट न लगाने की प्रवृत्ति। इसी प्रकार चौपहिया वाहनों में सीट बेल्ट न लगाने की प्रवृत्ति भी दुर्घटनाओं में मृत्यु की एक बड़ी वजह है। मेरी सभी भाइयों बहनों से विनम्र अपील है कि इस रक्षा बंधन को सुरक्षा बंधन में बांधें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.