संवाददाता, जुलाई 26 -- Crime News: यूपी के लखनऊ से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रिश्तों और प्यार के बीच उलझे प्रेमी-प्रेमिका ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रिश्ते में ममेरे भाई अनिकेत और फुफेरी बहन अंजलि ने कमरे में एक ही पंखे से अलग-अलग दुपट्टे से फांसी लगाई। सूचना पर परिजन घर पहुंचे तो कमरे का दरवाजा खोलने पर दोनों के शव लटके मिले। दोनों तीन साल से प्रेम संबंध में रहकर शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के लिए कतई तैयार नहीं थे। उधर, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। ये मामला तेलीबाग के न्यू बलदेव विहार कॉलोनी का है। मूल रूप से शाहजहांपुर का 21 साल का अनिकेत उर्फ रानू पिता राम अवतार व परिजनों संग तेलीबाग में किराये के मकान में रहता था। वह 23 जुलाई को अहमदाबाद जाने की बात कहक...