नोएडा, मार्च 3 -- दादरी। पुलिस ने बिसाहड़ा रोड पर चार दिन पहले बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मारने वाले टैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में दोनों भाई-बहन की मौत हो गई थी। पुलिस ने टैक्टर-ट्रॉली को भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। प्यावली गांव निवासी नवीन और उसकी छोटी बहन प्रियांशी गेटर नोएडा की कंपनी में काम करते थे। करीब चार दिन पहले रात आठ बजे दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। दोनों की मौत की सूचना पर ग्रामीणों ने बिसाहड़ा फाटक पर जाम लगा दिया। करीब तीन घंटे तक ग्रामीणों का हंगामा चलता रहा। पुलिस ने दो दिन में आरोपी की गिरफ्तारी का आशवासन दिया। इसके बाद ग्रामीण सड़क से हटे। एसएचओ जारचा कैलाश नाथ ने बता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.