भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक बना तिलक का भावुक पल
औरैया, मार्च 5 -- फफूंद, संवाददाता। नगर में होली के अवसर पर एक घर में भाई-बहन के स्नेह का सुंदर दृश्य देखने को मिला, जब छोटी बहन ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बच्चों ने पारंपरिक तरीके से थाली सजाकर तिलक की रस्म निभाई। तिलक लगाते समय बहन ने भाई की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन की कामना की। वहीं भाई ने भी बहन को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उसे उपहार भेंट किया और अपने प्रेम का इजहार किया। मासूम बच्चों के इस स्नेहपूर्ण दृश्य ने परिवार में खुशी और अपनापन का माहौल बना दिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे पारिवारिक क्षण रिश्तों की मिठास और आपसी प्रेम को और मजबूत करते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.