नई दिल्ली।, अक्टूबर 7 -- दिल्ली में चुनाव आयोग के दफ्तर तक INDIA गठबंधन के मार्च ने सहयोगियों को ही कांग्रेस से असहज कर दिया है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठकर सारी लाइमलाइट बटोर ली। इससे कांग्रेस के सहयोगी दल नाराज हो गए। विपक्ष के कई नेताओं को लगता है कि यह बड़ा विरोध प्रदर्शन आखिरकार दोनों भाई-बहन का शो बनकर रह गया। ऐसा इसलिए क्योंकि विपक्ष के दूसरे नेताओं को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि केसी वेणुगोपाल ने इंडिया गठबंधन की दूसरी पार्टियों से कहा कि कांग्रेस नेतृत्व ने मौके की नजाकत को देखते हुए तुरंत फैसला लिया। उन्हें इस बात का अफसोस है कि सहयोगी दलों को जानकारी न देने की ...