कन्नौज, मई 31 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के टीकानगला पंथरा गांव निवासी सविता देवी पत्नी दिनेश कुमार ने बताया कि 28 मई को वह अपने दरवाजे पर थी, तभी शाम करीब 5 बजे गांव के शिवम व अजय, अनमोल व आशा देवी उसके दरवाजे पर आए औ्र बेवजह गालीगलौज कर मारपीट करने लगे। उसकी चीखपुकार सुनकर पुत्री प्रियांशी व पुत्र अर्पित बचाने आए, तो उन दोनों को भी बेरहमी से मारपीट कर घायल कर दिया। शोरगुल सुन जब गांव के लोग आ गए, तब वह जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर घायलों का डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...