पटना, जून 10 -- भाई-बहन और जीजा मिलकर साइबर ठगी करते थे। तीनों ने कई राज्यों के चार सौ लोगों से करोड़ों की ठगी की। बुधवार को साइबर पुलिस ने मेहदीगंज थाने के नवनीत नगर के एक किराए के मकान से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि ठगी में साथ देनेवाले दो आरोपित फरार हैं। ठगों के पास से तीन मोबाइल, दो आधारकार्ड, तीन एटीएम, पांच सिमकार्ड और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। मुख्य सरगना नालंदा के नवदुर्गा का है, जो बीटेक है। साइबर डीएसपी नीतीश चंद्र धारिया ने बताया कि शिकायत मिल रही थी कि मेहदीगंज के नवनीत नगर में कुछ साइबर ठग सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- भाई-बहन और जीजा ने मिलकर 400 लोगों से करोड़ों की ठगी की उसकी धर पकड़ के लिए एक टीम गठित की गई। टीम ने तीनों के लोकेशन की जानकारी ली। उसके बाद बुधवार की सुबह छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ठगों में...