हापुड़, मई 21 -- क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी रुखसार ने बताया कि दो दिन पूर्व वह घर पर बैठी हुई थी। तभी उसका भाई वहां आया और गाली गलौज करने लगा। उसने विरोध किया, भाई ने मारपीट कर उसको घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...