शामली, अप्रैल 9 -- शामली। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हाजीपुरा निवासी फरीद ने शामली तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय में एक शिकायती पत्र सौंपते हुए बताया कि उसका बड़े भाई आरिफ ने उसके उसके मकान का हिस्सा अपने कब्जे में ले लिया था। जिसके बाद पीड़ित ने अपनी मां से करीब 36 गज जमीन खरीदकर उसका बैनामा कराया था। आरोप है कि अब फिर उसका भाई उसकी जमीन को कब्जाने का प्रयास कर रहा है और उसे आने जाने का रास्ता देने से भी मना कर रहा है। पीडित ने न्याय की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...