नोएडा, मई 15 -- ग्रेटर नोएडा। हबीबपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है। हबीबपुर निवासी रविंद्र ने बताया कि उसका अपने भाई देवीराम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी रंजिश में 11 जुलाई 2025 की रात देवीराम और मुनिन्दर ने उसके साथ मारपीट की। उसके चेहरे पर चोटें आईं और दांत भी हिल गए। उन्होंने मामले की थाने में शिकायत की, जिस पर पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। मामले में आगे कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली है। वहीं कोतवाली प्रभारी अजय कुमार का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...