भाई पर मां से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कराई
बागपत, मई 13 -- बड़ौत। कोतवाली क्षेत्र के छपरौली चुंगी स्थित किदवई नगर मोहल्ला निवासी एक युवक ने अपने ही भाई पर मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच जांच में जुटी है। पीड़ित गुड्डू पुत्र घसीट ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका भाई अजय आवारा किस्म का व्यक्ति है। आरोप है कि उसकी मां प्रेमो घर पर काम कर रही थीं। तभी अजय ने गाली-गलौज करते हुए मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में मां को गंभीर चोटें आईं और सिर में ईंट लगने से वह बेहोश हो गईं। गुड्डू का आरोप है कि जब उसने बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो आरोपी ने उसके साथ भी अभद्रता की और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.