भाई पर बहन को लाखों का चूना लगाने का आरोप तलब
आगरा, मार्च 18 -- भाई पर बहन को लाखों रुपये का चूना लगाने का आरोप लगा है। अतिरिक्त न्यायालय संख्या तीन के पीठासीन अधिकारी ने चेक डिसऑनर के आरोपित रविंद्र कुमार निवासी सिरौली थाना मलपुरा को 29 अप्रैल को तलब करने के आदेश दिए हैं। वादी कमलेश निवासी ग्राम लोहकरेरा रुनकता ने अधिवक्ता रोहन सिंह के माध्यम से अदालत में मुकदमा दायर कर बताया कि विपक्षी उसका चचेरा भाई है। वादी के नाम ग्राम सिरौली थाना मलपुरा में पुश्तैनी जमीन थी। विपक्षी ने वादी से उसकी जमीन खरीदने का 14.35 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। वादी ने विपक्षी के हक में बैनामा किया। उसने 14.35 लाख की राशि का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। विपक्षी के कहने पर चेक को पुन: बैंक में प्रस्तुत किया, लेकिन वह डिसऑनर हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.