जमशेदपुर, जून 11 -- साकची सब्जी मंडी क्षेत्र में रहने वाली एक नाबालिग ने मंगलवार रात आवेश में आकर ब्लेड से अपना हाथ और गला काट लिया। घटना की सूचना मिलते ही साकची पुलिस पहुंची और घायल नाबालिग को तुरंत एमजीएम अस्पताल भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग कचरा बीनकर परिवार का गुजारा करती है। मंगलवार शाम वह मोबाइल फोन देख रही थी। इसी दौरान उसका बड़ा भाई पहुंचा और मोबाइल छीन लिया। नाबालिग ने मोबाइल वापस मांगा, लेकिन भाई ने देने से इनकार कर दिया। मोबाइल नहीं मिलने से नाराज होकर नाबालिग आवेश में आ गई और ब्लेड से पहले हाथ पर फिर गले पर वार कर लिया। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर किशोरी के किया आत्महत्या का प्रयास आसपास के लोगों ने खून बहता देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नाबालिग को...