अमरोहा, जुलाई 23 -- हसनपुर, संवाददाता। दोस्ती कर भाई ने महिला को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बाद में अपने घर बुलाकर लड्डू में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी की बहन ने अश्लील फोटो-वीडियो बना ली। बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व उसकी बहन पर आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

महिला की शिकायत रहरा थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने सीओ स्तर पर की शिकायत में बताया कि गांव निवासी एक युवक ने उसके साथ दोस्ती कर ली और उसके घर आने-जाने लगा। इस दौरान उसे प्रेम जाल में फंसाने के बाद आरोपी ने उसे अपने घर पर बुलाकर दुष्कर्म किया। वहां आरोपी की बहन ने दोनों के अंतरंग फोटो-वीडियो बना ली और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसक...