खगडि़या, जून 28 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के अगुवानी गांव में शनिवार को घरेलू विवाद में सहोदर भाई ने कुल्हाड़ी से वारकर घायल कर दिया I गंभीर रूप से घायल युवक स्व. बोगो सिंह का 40 वर्षीय पुत्र निवासी सिंह बताया जा रहा है I घायल युवक का प्राथमिक उपचार सीएचसी में किया गया, लेकिन घायल युवक की स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया I प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम किसी बात क़ो लेकर निवासी सिंह अपनी पत्नी के साथ मामूली मारपीट किया था I इसी बात क़ो लेकर सुबह भाई के साथ विवाद हो गया I देखते- देखते ही दोनों भाइयो के बीच मारपीट हो गई I इस मारपीट के दौरान एक भाई बुरी तरह घायल हो गया I इधर डॉ राजीव रंजन ने बताया कि प्राथमिक उपचार बाद घायल की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिये रेफर कर दिया गया I इधर थानाध्यक्ष प्रमोद क...