लातेहार, जून 12 -- झारखंड के लातेहार में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के महुआडांड़ थाने क्षेत्र के पोटमाडीह में छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। इस घटना में मृतक के पत्नी और बेटे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके बाद हाथापाई हुई और छोटे भाई ने टांगी से हमला कर दिया और उसकी मौत हो गई।जमीन को लेकर हुआ था झगड़ा मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को शाम के समय दोनों भाइयों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद में हाथापाई हुई थी। इस घटना से गुस्साए छोटे भाई ने रात को 10 बजे बड़े भाई और उसकी पत्नी के साथ बेटे पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से हुए इस हमले में बड़े भाई क...