अयोध्या, अप्रैल 22 -- अयोध्या। इनायतनगर थाना के कदनपुर पूरे दत्ता गांव निवासी रिंकू ने मामूली कहासुनी में सगे भाई आजाद उर्फ गोलू का गला दबाकर मारने का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने छुड़ाया और गंभीर हालत में आजाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर ले गए, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाप्रभारी इनायतनगर रतन कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस को इस प्रकार की कोई सूचना नही मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...