उन्नाव, अप्रैल 4 -- उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात में डंपर की टक्कर से हुई दंपती की मौत के मामले में मृतक के भाई ने डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन दोनों शव लेकर अजगैन चले गए। अजगैन कोतवाली के तुमड़नखेड़ा गांव निवासी खुशीराम ने सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। उसने बतायाकि शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे उसका भाई मनीराम अपनी पत्नी चांदनी के साथ सदर क्षेत्र के दुर्गाखेड़ा स्थित ससुराल में बीमार सास रामरती को देखने जा रहे थे। कानपुर लखनऊ हाईवे पर अनामिका ढाबा के पास सामने आ रहे डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौत हो गई। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि भाई की तहरीर पर डंपर के अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.