भाई ने अज्ञात अधेड़ के शव की पहचान कर कराया पोस्टमार्टम
उन्नाव, जून 22 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कस्बा के बाहर लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर शनिवार दोपहर सड़क किनारे अधेड़ का अज्ञात शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। उसके बाद पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा दिया था। पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की गई। सोशल मीडिया के माध्यम से शव की पहचान कानपुर नगर थाना चौबेपुर क्षेत्र के गजेनपुर गांव के रहने वाले 58 वर्षीय जगदीश पुत्र स्व. भगवान दीन के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मृतक जगदीश के भाई महेश पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की शिनाख्त की। भाई महेश ने बताया कि जगदीश वैराग्य जीवन व्यतीत कर रहे थे और अक्सर आसपास के जिलों में घूमते रहते थे। वह कभी-कभी घर भी आ जाते थे। उनके मौत सूचना पर परिजन रो-रोकर बेहाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.