लखनऊ, मार्च 2 -- भाई बहन के बीच अटूट प्रेम का प्रतीक भाई दूज का पर्व हर साल दो बार मनाया जाता है। पहला भाई दूज होली के बाद और दूसरा दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा। इसे भ्रातृ द्वितीया भी कहा जाता है। इस साल द्वितीया तिथि दो दिन होने की वजह से होली वाले भाई दूज की तिथि को लेकर काफी असमंसज की स्थिति बनी हुई है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि द्रिक पंचांग के अनुसार चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि चार मार्च की शाम 04:48 बजे से आरंभ होकर पांच मार्च की शाम 05:03 बजे समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से होली की भाई दूज पांच मार्च को मनाई जाएगी। भाई को तिलक करने का शुभ मुहूर्त पांच मार्च गुरुवार की दोपहर 01:17 से 03:31 ब...