नई दिल्ली, नवम्बर 10 -- दिवाली के बाद भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व भाई दूज मनाया जाता है। इसे भैया दूज और यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी जीवन की कामना करती हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से भाई दूज की पूजा करने पर भाई को यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। इस दिन तिलक लगाने के साथ भाई की आरती उतारने और उसे मिठाई खिलाने की भी परंपरा है। ऐसे में पूजा से पहले थाली में सभी जरूरी चीजें रख लेना अच्छा रहता है। आइए जानते हैं भाई दूज की तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा की थाली में शामिल की जाने वाली 11 सामग्रियों के बारे में।भाई दूज 2026 कब है और क्या है शुभ मुहूर्त? हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 10 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे शुरू होगी और 11 नवंब...