नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- अभिजीत दीपके या कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने अब तक अगले प्रदर्शन का कदम का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, हाल ही में एक इंटरव्यू में दीपके ने बताया था कि रांका ने जेल से बाहर आने के बाद पूछा था कि आगे क्या करना है। हाल ही में सीजेपी नेताओं ने आंतरिक फूट की अटकलों के बीच एक तस्वीर साझा की है, जिसमें रांका और दीपके के अलावा सौरभ दास भी नजर आ रहे हैं। जंतर मंतर मामले में दास भी हिरासत में गए थे। अभिजीत दीपके ने बताया है कि उन्होंने दोनों नेताओं को परिवार के साथ समय बिताने के लिए कहा था। द रेड माइक से शुक्रवार को बातचीत में दीपके से पूछा गया कि आगे का प्लान क्या है। इसपर उन्होंने जवाब दिया, 'नहीं प्लान तो हम अभी बनाएंगे। अभी आशु और सौरभ से मैं मिलूंगा। हम तीनों एक बार अभी तक मिले नहीं क्योंकि मैंने बोला भाई तुम लोग ना...