भाई को राखी बांधने जा रही महिला के साथ बड़ा हादसा टला
पीलीभीत, अगस्त 29 -- पीलीभीत। कासगंज से लखनऊ जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में परिवार के साथ लखीमपुर जाते वक्त एक महिला के साथ रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर कोच में सवार होते वक्त महिला का पैर फिसल गया और चलती ट्रेन में महिला घिसटने लगी। अफरातफरी के बीच प्लेटफार्म पर मौजूद तमाम लोगों ने महिला को खींच कर ट्रेन के कोच के अंदर कर दिया। नहीं तो बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता था। अचानक हुए घटनाक्रम को देखकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के गार्ड एमके मीणा ने इमरजेंसी ब्रेक लगवा कर ट्रेन को रुकवा दिया। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बसों व ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर चौकसी अधिवक्ता की पत्नी के साथ हुए घटनाक्रम के बाद खलबली मच गई गार्ड ने पहुंचकर गहरी आपत्ति जताई। इस दौरान कार्रवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.