भाई को राखी बांधने की थी तैयारी, अचानक धंस गई मिट्टी; 20 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से किशोरी की मौत
कानपुर, अगस्त 28 -- UP News: यूपी के कानपुर में रक्षाबंधन से पहले दर्दनाक हादसा हो गया। भाई को राखी बांधने की तैयारी कर रही 16 वर्षीय किशोरी घर के आंगन में बने बंद पड़े बोरवेल में जा गिरी। करीब 20 फीट गहरे बोरवेल में फंसी किशोरी को निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल की टीमों ने करीब 60 कर्मियों के साथ घंटों रेस्क्यू अभियान चलाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। ये घटना के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव का है। पुलिस के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:40 बजे उस समय हुआ, जब किशोरी अपने भाई को राखी बांधने की तैयारी कर रही थी। उसी दौरान बोरवेल को ढकने के लिए डाली गई मिट्टी अचानक धंस गई जिससे लड़की उसमें जा गिरी। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि किशोरी करीब 20 फुट गहराई में फंसी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.