हिन्दुस्तान संवाददाता, जून 25 -- यूपी के मऊ में दो बहनों ने अपने भाई को बचाने के चक्कर में अपनी जान गंवा दी। लेकिन, इससे पहले उन्होंने अपने भाई को बचा लिया। सरयू में डूबते भाई को बहन ने बाहर निकाल दिया लेकिन खुद को नहीं बचा पाई। उसी बहन को बचाने में कूदी दूसरी बहन भी नदी में समा गई। दोनों की तलाश जारी है। मधुबन क्षेत्र में बुधवार को सरयू नदी में स्नान के दौरान दस वर्षीय छोटे भाई को बचाने में दो सगी बहनें में डूब गईं। देर शाम तक दोनों की तलाश जारी थी। गजियापुर निवासी किसान रामविलास यादव बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे गांव के कुछ लोगों के साथ एकादशी पर सरयू नदी में स्नान करने के लिए आए थे। रामविलास का 10 वर्षीय बेटा निर्भय यादव नदी में स्नान के दौरान डूबने लगा। यह भी पढ़ें- क्रिकेटर आकाशदीप ने अक्षिता संग लिए सात फेरे; वाराणसी में ग्रैंड वेडिंग छ...