भाई को पीट आग लगाने के आरोपी को जमानत नहीं
आगरा, अगस्त 13 -- सगे भाई के घर में आग लगाने के मामले में आरोपित रिंकू निवासी साधन अछनेरा को राहत नहीं मिली है। जिला जज संजय कुमार मलिक ने आरोपित द्वारा प्रस्तुत जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त करने के आदेश दिए। वादिया शकुंतला देवी ने थाना अछनेरा में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह मजदूरी पर धान की पौध लगाने गई थी। बीमार पति रुप सिंह बच्चों के साथ घर पर थे। उस दौरान उनके देवर रिंकू ने घर में आग लगा दी। विरोध पर पति और बच्चों को पीटा। घर का सारा सामान आग में जलकर राख हो गया। पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद आरोपी को हिरासत में लेकर जेल भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.